फिल्म निर्माण मायावी दुनिया

By: Jun 13th, 2018 12:07 am

सिने जगत के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म निर्माण को मायावी दुनिया मानते हैं। अमिताभ का कहना है कि फिल्म निर्माण मायावी दुनिया है और कलाकार उन चीजों को जीने की कोशिश करते हैं। अमिताभ ने कहा कि कई बार फिल्मों का शॉट देने में बहुत मजा आता है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, सिनेमा बनाना मायावी काम है और हम उसे जीने की कोशिश करते हैं। अमिताभ ने याद किया कि किस प्रकार अभिनेता अतीत में अपने संवाद याद करने के लिए अलग-अलग तरीकों का सहारा लेते थे। उन्होंने ‘दि गॉडफादर’ स्टार मार्लन ब्रांडो का भी उल्लेख किया, जो इसे अनूठे तरीके से करते थे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App