बट्टकलां स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली

By: Jun 5th, 2018 12:05 am

संतोषगढ़ —राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बट्टकलां में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य एंव पोलिथीन हटाओं पर्यावरण बचाओं सप्ताह के अंतर्गत स्कूल के एवरग्रीन इको क्लब के तत्त्वावधान में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को स्कूल के  प्रधानाचार्य रूप कुमार ने हरी झंडी देकर रवाना किया। जबकि रैली का नेतृत्व ईको क्लब के प्रभारी अश्वनी सैणी, शारीरिक शिक्षक होशियार सिंह व डीपी संजीव कुमार ने किया। पोलिथीन हटाओ-पर्यावरण बचाओ पर आधारित यह रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर पूरे गांव की परिक्रमा करने के बाद वापस स्कूल परिसर में संपन्न हुई। इस रैली में स्कूल के नन्हें-मुन्ने छात्रों ने पोलिथीन हटाओ-पर्यावरण को बचाओ, अधिक से अधिक पेड़ लगाएं-पर्यावरण को सुंदर बनाएं, हरियाली से है जिसका नाता-सुख समृद्धि है उसको भाता व पेड़ लगाएं-पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं आदि नारों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर प्रवक्ता वनीता शर्मा, प्रवक्ता पुनीत भारद्वाज, प्रवक्ता अभिलाषा देवी, प्रवक्ता शशि बाला, शिक्षिका निर्मला देवी, रात कुमारी, बविता देवी, आशा, शिक्षक सतपाल, अनिल कुमार, डीपी संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App