बाइक की डिक्की में मिली चरस

By: Jun 18th, 2018 12:05 am

 नादौन  —पुलिस थाना नादौन के तहत एक व्यक्ति से 113.80 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक शिव कुमार ने यह मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि वह थाना के अन्य कर्मचारियों के साथ चौडू से आगे वूसल के पास यातयात चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान रात करीब 8ः35 बजे जीहण की तरफ से एक मोटर साइकिल आया, जब उसे रोककर चेक किया, तो डिक्की से 113.80 ग्राम चरस मिली है। पूछने पर चालक ने अपना नाम विजय कुमार निवासी आलमपुर तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App