ममता ने भाजपा को बताया उग्रवादी संगठन

By: Jun 22nd, 2018 12:02 am

कोलकाता — पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए इस पर विभाजनकारी राजनीति करने और ‘उग्रवादी संगठन’ की तरह काम करने का आरोप लगाया। सुश्री बनर्जी ने पार्टी की विस्तारित कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम भाजपा की तरह उग्रवादी संगठन नहीं हैं। वे न केवल ईसाइयों और मुस्लिमों के बीच, बल्कि हिंदुओं के बीच भी झगड़ा फैला रहे हैं। उधर, भाजपा ने ममता बनर्जी द्वारा भाजपा को ‘उग्रवादी पार्टी’ कहे जाने की तीखी आलोचना करते हुए गुरुवार को कहा कि सुश्री बनर्जी को अपनी पार्टी का रिकॉर्ड जांचना चाहिए। भाजपा के प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि अगर वह ऐसा कह रहीं हैं तो उन्हें यह डाटा देखना चाहिए कि पश्चिम बंगाल में कितने भाजपा कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हाथों मारे गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App