महिलाओं को दिया तकनीकी ज्ञान

By: Jun 22nd, 2018 12:02 am

कृषि केंद्र दामला में पीएम और किसानों के बीच हुआ सीधा संवाद

यमुनानगर— चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र दामला के सभागार प्रधानमंत्री एवं प्रगतिशील किसानों एवं महिला किसानों के बीच हुए संवाद का ‘सीधा प्रसारण’ कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। यह जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र दामला के संयोजक एवं वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डा. बीआर कांबोज ने बताया कि इस कार्यक्त्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रगतिशील किसान व महिला किसानों से संवाद व बातचीत का प्रसारण कर जिला के किसानों को उन्नत तकनीकों की जानकारी देना था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक प्रधानमंत्री व किसानों के बीच संवाद को लेकर किया गया। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों से सीधी बातचीत करते हुए सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी व कृषि की उन्नत तकनीकों के योगदान से किसानों की आय बढ़ाने का अवलोकन किया गया। श्री कांबोज ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा किसानों से विभिन्न राज्यों के लघु व सीमांत किसानों से संवाद किया गया व उन्नत किसानों से कृषि तकनीकों से लाभ के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जिला के किसानों को देश के विभिन्न राज्यों में किसानों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समूह बनाकर किसी भी उत्पाद की मार्किटिंग की समस्या को हल किया जा सकता है, जिस प्रकार देश के अन्य राज्यों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई है और किसानों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी किसान अपनी फसल से संबंधित किसी भी प्रकारकी जानाकरी कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों से प्राप्त कर सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App