मेरी तरह बोल्ड होगी किताब

By: Jun 21st, 2018 12:07 am

ट्विंकल खन्ना, ऋषि कपूर, आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीव सिद्दीकी एक्टर्स की लिस्ट में अब प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होने जा रही हैं, जिन्होंने अब लेखन की दुनिया में भी कदम रख दिया है। प्रियंका की इस कितान का नाम होगा ‘अनफिनिश्ड’। इस किताब में उनसे जुड़ी यादों, घटनाओं और खट्टे-मीठे अनुभवों का संग्रह होगा। देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अगले साल अपनी यह किताब लेकर आएंगी, जिसमें वह उन चीजों के बारे में लिखेंगी जिनके बारे में उन्होंने पहले कभी बात नहीं की। किताब के प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने आज रात घोषणा की कि किताब जिसका नाम अनफिनिश्ड है, प्रियंका की निजी कहानियों और अनुभवों का संग्रह है। बताया गया है कि प्रियंका की इस किताब में लिखे शब्द लड़कियों को बड़ा सपना देखने और उसे पूरा कर पाने के लिए प्रेरित करेगा। अमरीका और ब्रिटेन में भी यह किताब प्रकाशित होगी। प्रियंका ने कहा, किताब का अंदाज बिलकुल मेरी तरह ईमानदार, मजाकिया, जोशीला, बोल्ड और विद्रोही होगा। मैं हमेशा से निजी व्यक्ति रही हूं। मैंने अपने सफर के दौरान अपनी भावनाओं के बारे में कभी बात नहीं की, लेकिन अब मैं ऐसा करने के लिए तैयार हूं। ज्ञात रहे कि प्रियंका इन दिनो अमरीका के कई फेमस शो का हिस्सा हैं तथा खबर यह भी वायरल हुई है कि प्रियंका इन दिनों अमरीका के ही युवा कलाकार, गायक के साथ इन दिनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। प्रियंका जल्द ही अमरीका में अपने सभी प्रोजेक्ट्स को पूरा करके सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम करने के लिए भारत में आ सकती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App