यांग्पा मंदिर में महिलाओं को बताए अधिकार

By: Jun 13th, 2018 12:05 am

भावानगर – जिला किन्नौर के यांग्पा मंदिर के प्रांगण में प्रदेश महिला आयोग के सौजन्य से महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. डेजी ठाकुर ने की। शिविर में महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत करवाया गया। डा. डेजी ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक हो गया है। गत वर्ष घटित विभिन्न दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं ने इस दिशा में समाज को सोचने पर विवश किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के विषय में गंभीर है और राज्य सरकार ने इस दिशा में अनेक महत्त्वपूर्ण पग उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं को उनके लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों के विषय में जागरूक करना है। आयोग महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों की अनुपालना का अनुश्रवण भी सुनिश्चित बनाता है तथा इस दिशा में राज्य सरकार को परामर्श भी देता है। डा. डेजी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बटन ऐप तथा महिलाओं के विरूद्ध हिंसक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गुडि़या हेल्पलाइन आरंभ की है। उन्होंने कहा कि शक्ति बटन ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App