युकां ने नाहन में लगाई दौड़

By: Jun 20th, 2018 12:05 am

नाहन – जिला सिरमौर युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय नाहन में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटा और शहर में मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया। जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला सिरमौर युवा कांग्रेस के प्रभारी व प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव विकास कालटा ने विशेष रूप से शिरकत की तथा प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव ओपी ठाकुर भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी के जन्मदिन से प्रण लेकर जाएं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में दिन-रात एक करके कांग्रेस पार्टी को 2019 में सत्ता में वापस लाएंगे। जिला प्रभारी विकास कालटा ने कहा कि युवा कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन पर मैराथन रन फॉर नेशन डेमोक्रेसी, रन फॉर यूथ एम्प्लॉयमेंट, रन फॉर मुद्दों पर दौड़ आयोजित की गई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाहन कांग्रेस भवन से दिल्ली गेट, बड़ा चौक, गुन्नूघाट, मालरोड, चौगान, गुरुद्वारा होते हुए पूरे नाहन शहर में दौड़ लगाई। इस दौरान लोकसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप सूर्या, लोकसभा महासचिव विनोद कंठ, लोकसभा महासचिव दिनेश सिंगटा, नाहन युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन राजपूत, रेणुका युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय चौहान, पांवटा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतविंद्र बिट्टू, शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राणा, रेणुका युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष यशवंत ठाकुर, पूर्व में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के चैन सिंह सिंगटा, कालाअंब युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चौधरी, युवा कांग्रेस नेता रमेश लबाना, शिलाई युवा कांग्रेस महासचिव कपिल शर्मा, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष कपिल शंक्वान, जिला महासचिव धनवीर सिंह, अमित ठाकुर, संतराम, बलदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App