यू-ट्यूब पर छाया रिक्की टी का ‘ये आरजू’

By: Jun 5th, 2018 12:02 am

नाहन— सिरमौर जिला के नाहन शहर के युवा अब बालीवुड सिंगर मोहित चौहान के कदमों पर चलने लगे हैं। नाहन के युवा गायक व म्यूजिक कंपोजर रिक्की टी के गाने ‘ये आरजू’ ने यू-ट्यूब पर धमाल मचा दिया है। रिक्की टी के गाने को सिर्फ दो दिन में 50 हजार लोगों ने लाइक किया है। नाहन के गांव गणेश का बाग के रहने वाले रिक्की टी ने चंद वर्षों में पहाड़ी व पंजाबी म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग छाप छोड़ी है। रिक्की ने ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ से विशेष बातचीत में बताया कि उन्होंने ‘ये आरजू’ गाना करीब दो वर्ष कंपोज किया था, मगर इसे दो दिन पहले चंडीगढ़ में लांच किया गया। गाने की शूटिंग हरियाणा के मोरनी में हुई है। गाने में युवा मॉडल का रोल नाहन की मानवी सिंह तोमर ने निभाया है। मुख्य निर्देशक की भूमिका कांगड़ा के अक्श व सहायक निर्देशक का कार्य अनुराग तोमर ने किया है। रिक्की टी के दूसरे गाने ‘मिस यू’ को करीब 53 हजार लोगों ने देखा था।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App