रिहड़ा में दो मकानों पर गिरे पेड़

By: Jun 15th, 2018 12:07 am

आंधी ने मचाया कहर, सड़क पर दरख्त गिरने से आवाजाही बंद

भोरंज – उपमंडल भोरंज में गुरुवार शाम हुई झमाझम बारिश ने जहां गर्मी से निजात मिली, वहीं बारिश के साथ आए आंधी ने कई लिंक मार्ग व घरों पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान भी हुआ है। जानकारी के अनुसार रिहड़ा गांव में दो रिहायशी मकानों पर पेड़ गिरने से उन्हें नुकसान हुआ है, वहीं भरेड़ी से अवाहदेवी विया हनो सड़क मार्ग हनोह के पास चीड़ के वृक्ष और भोरंज से धमरोल सड़क मार्ग पर भी पेड़ गिरने से कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क से पेड़ों को काट कर हटा दिया और यातायात बहाल हो गया। ग्राम पंचायत के गांव रिहड़ा में रिहायशी मकान पर पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है जानकारी के अनुसार व्यासां देवी पत्नी कश्मीर सिंह के बाथरूम व रिहायशी मकान पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। रिहड़ा के ही लेखराज पुत्र खजाना राम के मकान जो अभी हाल में ही तैयार किया जा रहा है, उस पर पेड़ गिरने से गरीब परिवार को भारी नुकसान हुआ है। यह जानकारी उपप्रधान ग्राम पंचायत पपलाह सुरेंद्र कुमार ने दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App