रेडियो सीलोन से की थी करियर की शुरुआत

By: Jun 3rd, 2018 12:07 am

सन् 1957 में बनी फिल्म ‘मदर इंडिया’ बहुत बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म ने उन्हें बालीवुड का स्टार बना दिया। उन्होंने 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया…

सुनील दत्त एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ थे।  इनका जन्म 6 जून, 1929 को अविभाजित पंजाब के झेलम जिले में हुआ था। उनकी शिक्षा मुंबई के जय हिंद कालेज में हुई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक रेडियो सीलोन पर उद्घोषक के रूप में की। रेडियो सीलोन साउथ एशिया का सबसे पुराना रेडियो स्टेशन है। एक उद्घोषक के रूप में दत्त साहब बहुत लोकप्रिय हुए। अभिनय में इनकी काफी रुचि थी। इस क्षेत्र में इन्होंने शीघ्र ही अपनी पहचान बना ली। उनकी पहली फिल्म रेलवे स्टेशन थी जो 1955 में बनी थी। सन् 1957 में बनी फिल्म ‘मदर इंडिया’ बहुत बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म ने उन्हें बालीवुड का स्टार बना दिया। उन्होंने 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया। सन् 2003 में बनी फिल्म मुन्ना भाई एम बी बी एस उनकी बतौर अभिनेता अंतिम फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने अपने ही पुत्र संजय दत्त के पिता की भूमिका निभाई थी। उन्हें पद्मश्री सहित कई सम्मानों से नवाजा गया। 2005 में उनको हिंदी के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सुनील दत्त एक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें 1975 में जस्टिस  ऑफ पीस  और 1981 में शैरिफ  बनाया। 1962 में चीन से युद्ध के दौरान उन्होंने एक लाख का चंदा राष्ट्रीय सुरक्षा कोष में दिया। सैनिकों के मनोरंजन के लिए अजंता आर्ट दल का गठन किया। युद्ध के दौरान सैनिकों का न सिर्फ  मनोबल बढ़ाया, बल्कि उनकी मदद भी की। नितिन नारायण राव को इंग्लिश चैनल पार करने के लिए स्पोन्सर किया। उनकी शादी नरगिस के साथ हुई, जिनकी मौत कैंसर के कारण हो गई। दत्त साहब ने एक कैंसर हास्पिटल नरगिस स्मारक फाउंडेशन की स्थापना की।

राजनीतिक जीवन

1984 में कांग्रेस के लिए लोकसभा में चुने गए थे। 2004 में श्री मनमोहन सिंह की सरकार में खेल एवं युवा मिनिस्टर बने। 25 मई, 2005 को इनका निधन हो गया। सुनील दत्त हिंदू-मुस्लिम एकता के पैरोकार थे। वे एक बहुत ही सरल स्वाभाव के और सबके लोकप्रिय नेता थे।

इन फिल्मों के लिए याद किया जाता है सुनील दत्त को सुजाता, मदर इंडिया, रेशमा और शेरा, मिलन, नागिन, जानी दुश्मन, पड़ोसन।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App