लोकनृत्य उत्सव में दिखी हिमाचली संस्कृति

By: Jun 24th, 2018 12:02 am

तलवाड़ा— हिमाचली संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर है। इस  सांस्कृतिक का सरंक्षण एवं  विकास आबश्यक है। आज नई पीढ़ी आधुनिकता के कारण अपनी सांस्कृतिक विरासत से दूर होती जा रही है। इसके लिए दृश्य साधनों के माध्यम से लोगों तक इन कलाओं का पहुंचाना बहुत जरुरी है। इस युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना बहुत  आवश्यक है। उपरोक्त विचार शिक्षाविद भाग सिंह द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कस्बा कोटला में आयोजत कला संगम लोकनृत्य उत्सव के दोरान व्यक्त किए गए। इस उत्सव का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय तथा प्रदेश भाषा कला एवं संस्कृति बिभाग के निर्देशन में स्वयंसेवी संगठन यूथ डेवलपमेंट सेंटर द्वारा हिमालयन हिमाचली सांस्कृतिक विरासत से युवाओं को जोड़ने के लिए किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App