शोली देवता मंदिर के जीणाद्धर पर होंगे करोडों खर्च

By: Jun 18th, 2018 12:05 am

 ननखड़ी  —ननखड़ी तहसील के देवता पल्थान शोली के मंदिर में पांच लंबरदारी के लोगों की बैठक देवता पल्थान शोली मंदिर कमेटी के प्रधान दर्शन दास ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पांच लम्बरदारी की जनता को संबोधित करते हुए प्रधान दर्शन दास ठाकुर ने कहा कि शोली देवता पल्थान के मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाना है। जिसमें एस्टिमेंट बनाने पर करोड़ों रुपए की धन राशि खर्च की जाएगी। देवता पल्थान की आय के साथ-साथ पांच लंबरदारी के हजारों लोगों को पांच-पांच हजार रुपए प्रतिघर डोनेशन डाली गई। जिसमें सभी हजारों लोगों ने सहमति जुटाई और एक मत से कहा कि पांच-पांच हजार रुपए देने के लिए जनता मंजूर है और कहा कि हजारों वर्ष पुराना मंदिर अब काफी पुराना हो चुका है इसलिए मंदिर का नव निर्माण होना जरूरी है और जनता की सहमति से सचिव करतार सिंह ठाकुर ने इसे लिखित रूप में पारित किया। इसके अलावा गौशाला के लिए भी सभी पांच लंबरदारी के लोगों से चंदा वसूल किया जाएगा। तत्पश्चात देवतें का बाजा सभी पांच लम्बरदारी के लोगों में शादी-विवाह में बजता था उसे बजाने वालों की मनोपली के कारण बंद कर दिया गया। क्योंकि बजाने वाले बजंतरी मुंह मांगे पैसे मांग रहे थे इसलिए बाजा बंद किया गया। तत्पश्चात ठाकुर ने कहा कि देवतें की पुज-पुजाई निश्चित समय पर हो। देव आस्था के चलते पुजारी इसमें मनोपली न करें। अंत में पांच लंबरदारी के लोगों ने देवता पल्थान से आशीर्वाद लिया और खुशी-खुशी अपने-अपने घर लौटे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App