सड़क किनारे फेंका डेढ़ दिन का मासूम

By: Jun 17th, 2018 12:20 am

धर्मपुर में पेश आया वाकया, सरकाघाट अस्पताल में हो रहा बच्चे का इलाज

धर्मपुर— धर्मपुर उपमंडल की सरसकान पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाले गांव बनोई बरोटी में डेढ़ दिन के नवजात (लड़के) को सड़क किनारे छोड़ने का मामला सामने आया है। फिलहाल नवजात पुलिस की निगरानी में है और  सरकाघाट अस्पताल में शिशु का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात कोई अज्ञात महिला द्वारा डेढ़ दिन के नवजात बच्चे को सड़क किनारे छोड़ गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही गांव बनोई बरोटी गांव की एक महिला को वह मिला तो उसने अपनी पड़ोसन वीना देवी को इसके बारे में बताया तो उसने कहा कि उसकी भाभी को बच्चे की जरूरत है। इसके बाद बच्चे को टपोहल की महिला सरला देवी को दे दिया गया। उसने उस बच्चे को उठा लिया, लेकिन अगले दिन बच्चे की तबीयत खराब होने पर जब उसे सिविल अस्पताल धर्मपुर लाया गया तो वहां चिकित्सकों ने जब बच्चे के बारे में पूछा। इसके बाद सारी बात सामने आई। इसके बाद चिकित्सक ने पुलिस थाना धर्मपुर को सूचित किया और पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है और ऐसी महिला की तलाश की जा रही है, जिसने अपने इस जिगर के टुकडे़ को अपने से अलग किया है। अब पुलिस के लिए इस मामले की छानबीन करना इसलिए भी जरूरी हो गया है, क्योंकि जिस महिला ने यह बच्चा फेंका है, वह कौन है तथा उसने अपने बेटे को अपने से दूर क्यों किया। कहीं यह प्रेम प्रंसग का मामला तो नहीं है, जिसमें लोकलाज के डर से ऐसा किया हो। जो भी हो पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन में जुट गई है। अभी बच्चे की हालत ठीक है और इस बच्चे सरकाघाट अस्पताल रैफर कर दिया गया है और जिस औरत ने इस बच्चे को गोद लिया है, वह भी बच्चे के साथ है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और जल्दी इस मामले की छानबीन करके बच्चे की असली मां को ढूंढ लिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App