साप्ताहिक घटनाक्रम

By: Jun 13th, 2018 12:05 am

* देश की इकॉनोमी को कैशलैस बनाने के रास्ते पर चल रही मोदी सरकार को झटका लगा है। देश में इस समय जनता के हाथ में नकदी का स्तर 18.5 लाख करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गया है, जो अब तक का अधिकतम स्तर है।

 मुख्य रूप से स्वर्ण भंडार में बड़ी गिरावट के कारण देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार सातवें सप्ताह गिरते हुए पहली जून को समाप्त सप्ताह में 59.37 करोड़ डालर घटकर 412.23 अरब डालर रह गया। यह 25 मई को समाप्त सप्ताह में 2.23 अरब डालर घटकर 412.82 अरब डालर रहा था।

* सुरक्षित देशों की सालाना सूची में भारत 29 वें नंबर पर है। पिछली बार वह 63वें स्थान पर था। यानी सुरक्षा के लिहाज से उसने 34 पायदान की छलांग लगाई है। गैलप इंटरनेशनल की ताजा सर्वे रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। सिंगापुर लगातार दूसरे साल सबसे सुरक्षित देश है, जबकि वेनेजुएला सबसे खतरनाक है।

* पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कहा है कि ‘जबरन यौन संबंध’ और ‘अनैतिक यौन संबंध’ तलाक का आधार हो सकते हैं। निचली अदालत के इस मामले पर सुनवाई से इनकार करने के चार साल बाद हाई कोर्ट ने बठिंडा की महिला की तलाक याचिका पर सुनवाई की।

* चीन सरकार के हैकर्स ने अमरीकी नौसेना का संवेदनशील डाटा चोरी कर लिया है, जिसमें युद्ध योजना के अलावा अमरीकी पनडुब्बी के इस्तेमाल में लाई जाने वाली सुपर सोनिक एंटी शिप मिसाइल की योजना भी शामिल है। एक अमरीकी अधिकारी ने यह जानकारी दी गई।

* यात्रा के वक्त तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर छह गुना जुर्माना लगाने की बात से रेलवे अब पीछे हट गया है। शुक्रवार को रेलवे ने कहा कि कुछ यात्री सफर में ज्यादा सामान ले जाते हैं, जिससे दूसरे यात्रियों को दिक्कत होती है। इसलिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए सामान चैक करने का विशेष अभियान चलाया गया है।

* चंबा के गांव रेटा से संबंध रखने वाली उड़नपरी के नाम से मशहूर ‘दिव्य हिमाचल’ एक्सिलेंस अवार्ड विजेता व साई होस्टल धर्मशाला की धाविका सीमा ने अब जापान की उड़ान भरी है। वह जापान के गिफू में चल रही अंडर-19 जूनियर एशियन एथलेटिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App