सालाह को चेचन्या की मानद नागरिकता

By: Jun 24th, 2018 12:05 am

मॉस्को— रूस विश्वकप से बाहर हो चुकी मिस्र की टीम के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह को दक्षिण रूसी देश चेचन्या ने अपनी मानद नागरिकता से सम्मानित किया है। विश्वकप से बाहर होने के बाद मिस्र की टीम के लिए आयोजित विदाई समारोह में चेचन्या के नेता रमजान कादिरोव ने सालाह को अपने देश की मानद नागरिकता दी। सालाह लीवरपूल और मिस्र के स्टार स्कोरर हैं। हालांकि वह रूस में 21वें विश्वकप में एक भी गोल नहीं कर सके। कादिरोव ने लिखा, मोहम्मद सालाह चेचन्या गणराज्य के मानद नागरिक बन गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App