सुबह धूप… दोपहर बाद बारिश

By: Jun 18th, 2018 12:05 am

 शिमला  —जिला शिमला में रविवार दोपहर बाद फिर से बारिश हुई। हालांकि जिला के अधिकतर क्षेत्रों में सुबह के समय मौसम साफ बना रहा। मगर दोपहर बाद बदलों के घिरने के साथ जिला के कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। जिससे शिमला के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। शिमला में दोपहर बाद बारिश के कारण शाम तक धूंध घिरी रही और मौसम कूल-कूल बना रहा। जिसका बाहरी राज्यों से शिमला पहुंचे सैलानियों ने भरपुर लुत्फ उठाया। बारिश से शिमला के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आई है।  मौसम विभाग के निदेशक डा. मन मोहन सिंह ने बताया कि जिला शिमला में 20 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान एक-दो स्थानों पर बारिश होगी। जबकि जिला में 21 से 23 जून तक मौसम साफ बना रहेगा।

25 से प्री-मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक जिला शिमला में 21 से 24 जून तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मगर 25 जून से जिला में प्री- मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। जबकि जुलाई माह के पहले सप्ताह में मानसून दस्तक दे देगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App