सूमो पलटी, सात घायल 

By: Jun 19th, 2018 12:05 am

 दौलतपुर चाकै, घनारी तहसील मुख्यालय घनारी के नजदीक सोमवार सुबह सूमो पलटने से सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूमो गाड़ी घनारी से दौलतपुरचौक की तरफ आ रही थी। तहसील मुख्यालय घनारी के समीप एक निजी बस ने उसे ओवरटेक किया और ऊक्त सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की तरफ खेतो में जा गिरी। सूमो के गिरते ही चीखों पुकार गूंजी और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस द्वारा एफआरयू अस्पताल दौलतपुर चौक लाया गया और उनको प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार रमा शर्मा पत्नी विजय कुमार गंभीर रूप से घायल है। उसकी आंख के ऊपरी हिस्से और सिर पर काफी चोटें आई है। इसके अतिरिकत घायलों में पवन कुमार पुत्र देवराज, विजय कुमार पुत्र दुर्गा दास, आशीष कुमार पुत्र विजय कुमार, शशि वाला पत्नी रविंद्र कुमार, संजीव कुमार पुत्र भगवंत सिंह इत्यादि शामिल हैं। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। उधर गगरेट थाना से मौके पर पहुंचे आईओ बलबीर सिंह ने ऊक्त सड़क दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दोनों पार्टियों में आपसी समझौता होने की वजह से मामला दर्ज नही हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App