सोलन के इतिहास और संस्कृति को उकेरती किताब

By: Jun 17th, 2018 12:00 am

किताबें मिली 

हिमाचली परिप्रेक्ष्य में सोलन जनपद (इतिहास एवं संस्कृति)

सोलन जिले के अर्की से संबद्ध प्रतिष्ठित लेखक अमरदेव आंगिरस अपनी नई किताब के साथ पाठकों के समक्ष हाजिर हैं। कई पुस्तकों व आलेखों के रचयिता अमरदेव लेखन के क्षेत्र में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे पिछले कई सालों से निरंतर लिख रहे हैं तथा लेखन में गुणवत्ता का ध्यान भी उन्होंने बखूबी रखा है। आलोच्य पुस्तक में विभिन्न रियासतों से जुड़ी संस्कृति व इतिहास का विस्तृत ब्योरा दिया गया है। हिमाचल के सामान्य परिचय के बाद किताब में सोलन जिले का परिवेश, वहां की नदियों व पर्वत शिखरों का उल्लेख है। विभिन्न रियासतों का रोचक इतिहास भी इस किताब में पिरोया गया है। लोक संस्कृति, त्योहार व मेले तथा लोक गीतों से परिचय करवाती यह किताब पाठकों को खूब पसंद आएगी, ऐसा विश्वास है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह किताब गुणकारी साबित होगी। चूंकि किताब का विषय जिला विशेष पर केंद्रित है, इसलिए जिला के इतिहास व संस्कृति को इसमें विस्तार से पिरोया गया है।

हिमाचली परिप्रेक्ष्य में सोलन जनपद : अमरदेव आंगिरस, दयावंती प्रकाशन, दाड़लाघाट, 350 रुपए


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App