हिमाचल में प्री-मानसून भी लेट

By: Jun 22nd, 2018 12:25 am

26 तक धूप, 27-28 जून तक ही बारिश के आसार

शिमला — हिमाचल प्रदेश में मानसून के साथ-साथ प्री-मानसून भी देरी से दस्तक देगा। हालांकि मौसम विभाग द्वारा राज्य में पूर्व में 24 जून तक प्री-मानसून तक दस्तक देने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा था। मगर मौसम विभाग की माने तो राज्य में 26 जून तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान राज्य भर में मौसम खुशनुमा बना रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के तहत राज्य में 27-28 जून के बाद ही प्री-मानसून दस्तक देगा, जबकि राज्य में जुलाई माह के पहले सप्ताह के दौरान ही मानसून दस्तक देगा। राज्य के ऊना व बिलासपुर को छोड़कर शेष हिमाचल के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी आई है। ऊना में 2.0 और बिलासपुर में एक डिग्री तक तापमान गिरा है। इसके अलावा राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में एक डिग्री तक तापमान में बढ़ोत्तरी आई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुफरी में 21.0, सोलन में 15.0, रोहड़ू में 5.0 जुब्बल ठियोग में 2.0 मिलीमीटर बारिश हुई है। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 26 जून तक मौसम साफ बना रहेगा। राज्य में 27-28 जून से ही प्री-मानसून की बौछारें बरसेंगी। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 27.0, सुंदरनगर में 35.7, भुंतर में 36.4, कल्पा में 23.6, धर्मशाला में 31.4, ऊना 38.8, नाहन में 32.5, केलांग में 22.1, सोलन 30.4, कांगड़ा में 36.3, बिलासपुर में 32.1, हमीरपुर में 32.3, चंबा में 37.6 और डलहौजी में 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App