50 साल पुराना मंदिर जला

By: Jun 13th, 2018 12:05 am

भनौता —सिंगी पंचायत के दडौगा स्थित करीब 50 वर्ष पुराना जालपा माता मंदिर आग की भेंट चढ़ गए। आग की इस घटना में मंदिर पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि मंदिर में आग लगने के सही कारणों का पता नही चल पाया है। दडौगा गांव स्थित जालपा माता मंदिर अचानक आग की लपटों से घिर गया। मंदिर को आग से घिरता देख मौके पर पहंुचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। मगर देखते ही देखते ही मंदिर पूरी तरह जल गया। आग के कारण मंदिर का गर्भ गृह भी जल गया। सिंगी पंचायत के उपप्रधान मनोज कुमार ने दडौगा में आग लगने से जालपा माता मंदिर के जलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मंदिर का नए सिरे से निर्माण करवाने का मामला विधायक के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मंदिर लोगों की आस्था का मुख्य केंद्र था। मनोज कुमार ने बताया कि मंदिर को आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। बहरहाल, सिंगी पंचायत के दडौगा गांव में 50 वर्ष पुराना जालपा माता मंदिर आग की चपेट में पूरी तरह जल गया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App