8.15 बजे ही चलेगी भल्याणी बस

By: Jun 23rd, 2018 12:05 am

 कुल्लू —मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के भल्याणी रूट पर अब लोगों को निगम की बस सेवा का लाभ पूर्व समयसारिणी के अनुसार मिलेगा। शनिवार को सुबह 8.15 बजे कुल्लू-भल्याणी रूट पर निगम की बस दौड़ेगी। कुछ समय पूर्व निगम ने एकाएक बस स्टैंड से बस का समय आठ  बजे कर दिया था। बस की वापसी का समय भी 15 मिनट पहले ही तय कर दिया था,  जिससे लोगों को मजबूरी में निजी बस में कुल्लू आना पड़ रहा था। स्कूली विद्यार्थी भी बस का समय बदलने से परेशान थे। ग्रामीणों का आरोप था कि निजी बस आपरेटर को फायदा पहुंचाने के मकसद से समयसारिणी बदली गई थी। सूबे में सर्वाधिक कमाऊ रूटों में शामिल रहे। कुल्लू भल्याणी रूट पर हालांकि निगम बेहतर सुविधाएं दे रहा है, लेकिन समयसारिणी बदले जाने से ग्रामीणों में निगम के प्रति रोष था। गौर रहे कि जनमंच में लोगों ने मामला उठाया था। लोगों ने निगम पर निजी बस चालक को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया था, जिसके बाद उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने मामले को तुरंत निपटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे।   भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर ने कहा कि आरटीओ और एचआरटीसी के निगम प्रबंधक के बातचीत कर मसले को हल किया गया है। शनिवार को कुल्लू-भल्याणी रूट पर सुबह के समय चलने वाली बस पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही चलाई जाएगी। उधर, स्थानीय ग्रामीणों तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App