अमरनाथ यात्रा में भूस्खलन से पांच श्रद्धालुओं की मौत

By: Jul 4th, 2018 12:30 pm

जम्मू कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा के दौरान बुधवार को एक महिला समेत पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गये।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि भूस्खलन के कारण तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और हृदय गति रूक जाने से दो अन्य यात्रियों की भी मौत हो गयी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि बालताल-गुफा मार्ग पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। घायलों को तुरंत चिकित्सा शिविरों में भर्ती कराया गया है। बालताल तथा गुफा की तरफ राहत अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि मारे गये दो लोगों की पहचान हुई है जिनमें ज्योति शर्मा (35) दिल्ली की निवासी है जबकि दूसरा अशोक महतो (55) बिहार का रहने वाला है। तीसरे की फिलहाल पहचान नहीं हुई है। इसके अलावा ह्रदय गति रुकने से मारे गये दोनों लोगों की पहचान नहीं हो पायी है।जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मृतक श्रद्धालुओं के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया तथा घायलों के तेजी से स्वस्थ होने की कामना की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App