आनी में पत्थर लगने से महिला जख्मी

By: Jul 28th, 2018 12:05 am

आनी – आनी बाजार में शुक्रवार को खोबड़ा पुल के समीप एक महिला को अचानक पहाड़ी से पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।जिसे आनी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार खोबड़ा निवासी मीना देवी पत्नी शेर ंिसह शुक्त्रवार को प्रातः करीब दस बजे खोबड़ा पुल के पास अन्य लोगों के साथ घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिंलिंग के लिए गैस की गाड़ी के आने का इंतजार कर रही थी, इसी बीच करीब सवा ग्यारह बजे पहाड़ी से अचानक पत्थर आ गिरा, जो सीधा उसके सिर पर किनारे से लगा, जिससे उसके सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। इस घटना से पास खड़ी महिला जोर जोर से चिल्लाई, जिससे लोग यहां वहां से फौरन  घटनास्थल पर एकत्रित हुए और गंभीर रूप से घायल महिला को फौरन निजी वाहन से आनी अस्पताल पहुंचाकर भर्ति कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया। पुलिस ने संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App