कसौली में लगेंगे 50 हैंडपंप

By: Jul 16th, 2018 12:07 am

सोलन – सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागबानी तथा सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जनहित एवं विभिन्न पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं के सवंर्द्धन के दृष्टिगत सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं की समयबद्ध समीक्षा की जाएगी। महेंद्र सिंह ठाकुर रविवार को कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत कुमारहट्टी में स्थानीय भाजपा मंडल एवं लोगों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बेहतर पेयजल एवं सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले ही बजट में अनेक भविष्योन्मुखी योजनाएं प्रस्तुत की हैं। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकतानुरूप 50 हैंडपंप भी समयबद्ध सीमा में स्थापित किए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का कसौली विधानसभा क्षेत्र में स्वागत करते हुए उन्हें क्षेत्र की पेयजल एवं सिंचाई आवश्यकताओं सें अवगत करवाया। इससे पूर्व सोलन विधानसभा क्षेत्र के ओच्छघाट में भी सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला भाजपा उपाध्यक्ष चितरंजन स्याल, जिला भाजपा महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, भाजपा मंडल कसौली के उपाध्यक्ष हीरा नंद कश्यप, सचिव भीम सिंह, मीडिया प्रभारी चंदन शर्मा, शक्ति केंद्र सुल्तानपुर के प्रधान यशपाल ठाकुर, जोगेंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक जोगेंद्र स्याल, भाजपा महामंत्री हीरानंद शर्मा, ग्राम पंचायत बोहली की प्रधान कमलेश, ग्राम पंचायत कोरों कैंथली की प्रधान रेखा कश्यप, ग्राम पंचायत चेवा के उपप्रधान मुकेश ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ अधिकारी तथा क्षेत्रवासी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App