कांगड़ा ब्वॉयज को सिल्वर प्ले बटन

By: Jul 16th, 2018 12:03 am

नौणी— कांगड़ा ब्यावज की तिकड़ी ने इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा दी है। यू-ट्यूब पर इन ब्वॉयज के लाखों सबस्क्राइबर हैं। इसी को देखते हुए यू-ट्यूब ने कांगड़ा ब्वॉयज को सिल्वर प्ले बटन दिया है। जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के रहने वाले तीन युवक पहाड़ी भाषा में कॉमेडी कर दर्शकों को लोट-पोट कर रहे हैं। फेसबुक व यू-ट्यूब पर लोग इन्हें कांगड़ा ब्वायज के नाम से जानते है और इन दिनों इनकी चर्चा आम है। यू-टयूब पर कांगड़ा ब्वॉयज के चैनल पर करीब डेढ़ लाख से अधिक सबस्क्राइबर हैं, जिसके लिए इन्हें सिल्वर प्ले बटन देकर पुरस्कृत किया जा चुका है। यह सम्मान इन्हें यू-ट्यूब द्वारा अमरीका से कोरियर के माध्यम से भेजा गया है। कांगड़ा ब्वॉयज में सचिन डोगरा, सुमन व रजत डोगरा शामिल हैं।

पहाड़ी भाषा को मशहूर बनाना मकसद

हिमाचल सहित अन्य राज्यों के लोग भी कांगड़ा व्बायज के फॉलोअर हैं। ये युवक हिमाचली भाषा में कॉमेडी वीडियो बनाकर डालते हैं व कुछ ही घंटों में देखने वालों की संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। उनका मुख्य उद्देश्य हिमाचली भाषा को मशहूर करना है, ताकि आने वाले समय में दुनिया भर के युवा हिमाचली भाषा को जान सकें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवा वर्ग यू-ट्यूब के माध्यम से अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

यू-ट्यूब पर अब तक 36 वीडियो अपलोड

‘दिव्य हिमाचल मीडिया गु्रप’ से विशेष बातचीत के दौरान कांगड़ा ब्वॉयज ने बताया कि अभी तक यू-ट्यूब पर वे लगभग 36 वीडियो डाल चुके हैं, जिनमें देशी हलचल, स्कूल लाइफ , कांगड़ा दे किले जाणा, पहाड़ी विवाह सहित अन्य वीडियो शामिल हैं। उन्होंने 2017 में वीडियो बनाने की शुरुआत की थी व हर बार उन्हें काफी सराहना मिली, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा व लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो बना रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App