कीचड़ में फंस रहीं गाडि़यां, जाम ही जाम

By: Jul 11th, 2018 12:10 am

 पालमपुर -कालू दी हट्टी  राजपुर बाइपास  में  मंगलवार को पल-पल  लगने वाले जाम ने  आम जनता व वाहन चालकों को खूब छकाया। कैंब्रिज स्कूल के निकट  चल रहा पुल का निर्माण लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है।  पिछले कई दिनों से लोग तथा वाहन चालक  मुसीबतों से जूझ रहे हैं। इस जगह  हर रोज जाम लगना आम बात हो गई है। मंगलवार  को हालात इतने खराब हुए कि  निर्माणाधीन पुल के आसपास कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा था। दिन भर जाम से जूझते  हुए  डाइवर कीचड़ के साथ संघर्ष  करते  रहे ।  कई दोपहिया वाहन चालक इस कीचड़ में  फिसल कर गिरते भी दिखाई दिए।  हल्की बारिश ने राहगीरों व ड्राइवरों के लिए सफर रिस्की बना दिया। लोगों ने इस पुल के निर्माण के दौरान लापरवाही बरते जाने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि बेधड़क कच्ची मिट्टी सड़कों के किनारे फेंकी गई है।  कीचड़ में वाहन फंस रहे हैं, जिसकी वजह यहां पर जाम आम हो गया है ।  संबंधित विभाग के अधिकारी भी इन कोताही को नजर अंदाज कर रहे हैं।  इन सड़क पर पैदल चलना तो दूर दोपहिया वाहनों पर चलना भी खतरनाक हो गया हैं। ऐसा लग रहा है कि मानो किसी हादसे का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा हो। लोगों ने लोक निर्माण  के  आला अधिकारियों से मांग की है कि लोगों को जल्द ही इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए तथा संबंधित ठेकेदार को दिशा निर्देश  दिए जाए कि यहां पर कच्ची मिट्टी  सड़क पर न फेंकी  जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App