कोई भी टीम कमजोर नहीं…

By: Jul 18th, 2018 12:06 am

भारतीय हॉकी कोच बोले, एशियन गेम्स में देंगे 100 प्रतिशत

नई दिल्ली— इस साल अगस्त में शुरू होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत हांगकांग के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि वह इस टूर्नमेंट में किसी भी टीम को कमजोर समझने की भूल नहीं कर सकते हैं। इंडोनेशिया के जकार्ता में 18 अगस्त से 18वें एशियाई खेलों का आयोजन शुरू होने जा रहा है। इसमें भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना अपनी पहली प्रतिद्वंद्वी टीम हांगकांग से 22 अगस्त को होगा, वहीं महिला हॉकी टीम 19 अगस्त को इंडोनेशिया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय पुरुष टीम को पूल-ए में कोरिया, जापान, श्रीलंका और हांगकांग के साथ शामिल किया गया है। इसके अलावा, महिला टीम को पूल-बी में कजाखस्तान, कोरिया और थाईलैंड के साथ शामिल किया गया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच हरेंद्र ने कहा हम भले ही मौजूदा विजेता टीम हो, लेकिन हम किसी भी प्रतिद्वंद्वी टीम को कमजोर नहीं समझ सकते। एशिया की उभरती टीम जापान को हमने साई में अभ्यास सत्र के दौरान खेलते देखा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App