गरली में टमाटर 70 रुपए किलो

By: Jul 29th, 2018 12:05 am

गरली –  देश भर में चली ट्रकों की हड़ताल से सब्जी व अन्य खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। गरली, परागपुर व  नैहरनपुखर में सब्जी की दुकानों पर 20 रुपए  में  बिकने वाला टमाटर अब 60 से  70 रुपए किलो के बीच बिक रहा है।  वहीं, घीया, भिंड़ी व  करेले के भी नखरे बढ़ गए हैं। हर साल इन दिनों पांच से दस रुपए बिकने वाला खीरा आज कल 35  रुपए किलो पहुंच गया है।   40 रुपए किलो बिकने वाली मटर फली  अब  60 रुपए,  दस रुपए  किलो बैंगन अब 30 रुपए किलो बिक रहा है।  नैहरनपुखर बाजार में सब्जी के दुकानदार  अशोक कुमार व  गरली से तरसेम सिंह का कहना है कि विगत दिनों ट्रक हड़ताल के कारण पीछे से ही सप्लाई कम आई है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App