घंटों मेहनत से बहाल हुई सड़कें

By: Jul 29th, 2018 12:05 am

ठियोग —पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ठियोग और कोटखाई में सड़कों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। शुक्रवार रात को कई जगी ल्हासे गिरने के कारण शनिवार सुबह अधिकतर रोड़ यातायात के लिए बंद थे, जिसे फिर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दोपहर करीब 12 बजे तक खोला जा सका था। जबकि इसके अलावा अधिकतर सड़कों में ल्हासे गिरने व मिट्टी धंसने के कारण सड़कें बेहद खराब हो चुकी है। ठियोग पीडब्ल्यूडी  के सहायक अभियंता राजेश ने बताया कि ठियोग में शुक्रवार रात को कई सड़कों पर ल्हासे गिरने के कारण सड़कें यातायात के लिए प्रभावित हो गई थी, जिसे शनिवार सुबह के समय मशीनरी भेजकर ठीक करवा लिया गया था, जबकि बाकि सड़कों को इससे पहले ठीक करवाया लिया गया था। उन्होंने कहा कि अब यातायात के लिए सभी सड़कें सामान्य है। जबकि उधर कोटखाई के तहत आने वाली थरोला, टाउ, टिक्कर, बाघी, कलबोग, कलान्टू, चमैन, कीट, बारू, देउरी, खनेटी, गरावग, अरोग सड़कें सुबह के समय यातायात के लिए बंद थी, जिन्हें फिर बाद में जेसीबी लगाकर खोला जा सका है। इसके अलावा कोटखाई बाजार के साथ छोल में शुक्रवार रात के समय एक बड़ा ल्हासा गिरने के कारण ठियोग-हाटकोटी-रोहडू रोड़ भी बंद हो गया था, जिस कारण यातायात को कोटखाई बाजार होकर करना पड़ा इसे भी सुबह के समय साफ किया गया।  ठियोग के हुल्ली में 66केवी विद्युत सब स्टेशन की एक मैन लाईन टूटने से शनिवार सुबह के समय करीब चार बजे के बाद छैला और बाकी स्टेशनों के लिए विद्युत आपूिर्त बाधित हो गई थी, जिसे करीब 12 बजे तक ठीक किया जा सका। इस कारण यहां पर इससे चलने वाले 50 ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हुए थे। बारिश के कारण ठियोग के अधिकतर संपर्क सड़कें दलदल में तबदील हो गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App