घाट में लुढ़की जीप  एक की मौत, 12 घायल

By: Jul 29th, 2018 12:05 am

 बंजार — बंजार उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत शिकारी घाट के गांव घाट के पास शनिवार दोपहर बाद एक मालवाहक वाहन गिरने से 12 लोग घायल व एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मालवाहक वाहन बंजार से पुजाली की ओर जा रहा था। अचानक गांव घाट के पास जीप अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन में आठ महिलाएं व चालक समेत पांच पुरुष सवार थे।  हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसकी पहचान देवी सिंह निवासी खोंइचा मोहनी के रूप में हुई है। 12 घायलों के प्राथमिक उपचार के पश्चात पांच घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहीं, प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को बीस हजार, गंभीर रूप से दो घायलों  को दस-दस हजार, आंशिक रूप से दस घायलों को पांच-पांच हजार रुपए फौरी राहत राशि के रूप में दिए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही खाड़ागाड़ा वार्ड के प्रत्याशी दुष्यंत ठाकुर भी अस्पताल बंजार पहुंचे व घायलों का हालचाल जाना। वहीं, थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने घटना की पुष्टि की है।

हादसे में इन्हें मिले जख्म

 घायलों में सोम दत्त (38) पुत्र यश पाल, झाबे राम (57) पुत्र साढू़ राम, हीरा देवी (32) पत्नी तेज प्रकाश, हेम लता (31) पत्नी अशोक कुमार, भीमा देवी (58) पत्नी झाबे राम गांव खोइंचा डाकघर मोहनी बंजार के निवासी हैं। जवित्रा देवी (32) पत्नी प्रीतम सिंह, कमला देवी (24) पत्नी खेम चंद गांव खमारड़ा, दसमु देवी (60) पत्नी कुर्म दत्त, तेजा सिंह (30) पुत्र कुर्म दत्त गांव व डाकघर पुजाली, हेत राम (24) पुत्र झाबे राम गांव टगिहार  मोहनी, सरला देवी (35) पत्नी छज्जे राम गांव नेहरा डाकघर धवेहड़ बालीचौकी जिला मंडी, कला देवी (30) वर्ष पत्नी तपेंद्र सिंह गांव खाबल घायल हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App