चक दे कबड्डी लीग में हिमाचल टाइगर से हारी चेन्नई एक्सप्रेस

By: Jul 16th, 2018 12:06 am

कांगड़ा— भारतीय विकास खेल बोर्ड के तत्त्वाधान नगर परिषद मैदान कांगड़ा में चक दे इंडिया कबड्डी लीग रविवार को हिमाचल टाइगर व चेन्नई एक्सप्रेस के बीच पहला मुकाबला हुआ। इसमें विजय हिमाचल टाइगर की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में रविवार को प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यहां पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का संजय चौधरी, रविंद्र रवि, भारतीय विकास खेल बोर्ड के चेयरमैन अनिल दमीर, नीतू दमीर, भाजपा मंडल के अध्यक्ष रमेश बराड़ व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत प्रेम कुमार धूमल को साल व टोपी पहना कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें, तभी खिलाड़ी आगे बढ़ पाएंगे। उन्होंने भारतीय खेल विकास बोर्ड के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा इस तरह के आयोजनों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने जीतने वाले खिलाडि़यों को बधाई दी और कहा कि पराजित होने वाले खिलाडि़यों को और प्रयास करने का भविष्य में सुनहरा मौका मिलेगा। खबर लिखे जाने तक प्रतियोगिता का फाइनल मैच पूरा नहीं हो पाया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App