जज्बा गर्ल प्रीति कंवर को मिला सम्मान

By: Jul 18th, 2018 12:10 am

 कसौली — जिंदगी के लिए जूझ रही पांच साल की मासूम बच्ची सृष्टि की सर्जरी को 1.60 लाख रुपए दान करने वाली जज्बा गर्ल प्रीति कंवर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने प्रीति के इस दान को बहुमूल्य बताते हुए कहा कि इसी लिए तो बेटी आखिर बेटी होती है। उन्होंने प्रशासन को भी पीडि़त परिवार को जल्द सहायता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री द्वारा शिमला में महिला आयोग की राज्य स्तरीय कार्यशाला के दौरान यह सम्मान दिया गया। महिला आयोग अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कहा कि प्रीति युवाओं के लिए एक मॉडल बनी है। महिला आयोग प्रीति को सम्मान देकर दूसरी महिलाओं को भी ऐसे कामों के प्रति प्रेरित करने का प्रयास कर रहा है। प्रीति के जज्बे को वह भी सलाम करती हैं।प्रीति ने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री व महिला आयोग अध्यक्ष डेजी ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसी कारणवश वह भले ही मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष रूप से इस सम्मान को नही ले पाई, पर वह स्वयं को गौरवशाली महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि अब वह केवल सृष्टि के जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App