जार्डन में टेबल टेनिस खिलाडि़यों ने जीते 15 पदक

By: Jul 29th, 2018 12:02 am

नई दिल्ली— भारतीय युवा टेबल टेनिस खिलाडि़यों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जॉर्डन में जूनियर एंड कैडेट ओपन में दो गोल्ड समेत कुल 15 मेडल अपने नाम किए। भारतीय खिलाडि़यों ने दो गोल्ड, तीन सिल्वर और दस ब्रांज मेडल अपने नाम किए। लड़कियों की मिनी कैडेट एकल वर्ग में सुहाना सैणी ने साइप्रस की फोतिनी मेलेटी को 3-0 से मात देकर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। लड़कों के युगल वर्ग में दीपित पाटिल और देव श्रॉफ की जोड़ी ने ताइपे के सिन यु ली और गुआन रू वांग को 3-2 से हराकर देश को दूसरा गोल्ड दिलाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App