जुआ खेलते 16 धरे

By: Jul 18th, 2018 12:10 am

शिमला —राजधानी में पुलिस ने जुए के बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ढली क्षेत्र में एक होटल में देर रात रेड डाली। होटल में जुआ खेलते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 8.32 लाख की राशि भी बरामद की है। नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाली पुलिस को शिमला में एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ढली क्षेत्र के एक होटल में चल रहे जुए के खेल का भंडाफोड़ किया है। जुए का यह खेल एक होटल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ढली के समीप फेयरलांज में एक होटल में जुए का अड्डा चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने इंस्पेक्टर राजकुमार की अगवाई में एक टीम का गठन किया। पुलिस की टीम ने रात को होटल में रेड डाली। इससे जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जुआ खेलने वाले 16 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से 8.32 लाख रुपए नकद बरामद किए। पकड़े गए 16 आरोपियों में एक उतराखंड का है जबकि अन्य स्थानीय बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी प्रवीर ठाकुर ने कहा है कि पुलिस ने होटल में रेड मारकर 16 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App