जोत में बिगड़ैलों ने हैंडपंप उखाड़ा

By: Jul 13th, 2018 12:11 am

चुवाड़ी —विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोत में फैली गंदगी की चर्चाओं के बीच एक और हैरान-परेशान कर देने वाली खबर आई है। ताजा घटनाक्रम में जोत पर स्थापित एकमात्र हैंडपंप को शरारती तत्वों ने उखाड़ फेंका है। इस घटना के बाद हर कोई सन्न है,वहीं जिला में पर्यटन के दावों को एक बार फिर से गहरा धक्का पहुंचा है। बता दें कि जोत पर सैलानियों के लिए यह एक मात्र हैंडपंप है। न जाने अज्ञात शरारती तत्त्वों को न जाने क्या सूझी कि उन्होंने इस हैंडपंप को तोड़ दिया। इस घटना की बुद्धिजीवी वर्ग ने कड़ी आलोचना की है। लोगों ने सवाल उठाया कि पहले ही जोत पर गंदगी की भरमार से हर कोई आहत है। अब ताजा घटना बहुत दुख देने वाली है। जिला प्रशासन को ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App