ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Jul 14th, 2018 12:05 am

मेरे करियर के विषय में बताएं?

-संजीव, हमीरपुर

 2019 के अंतिम चरण में आपकी नौकरी में बदलाव की संभावनाएं बनती हैं, इसके साथ ही 2020 की शुरुआत में आपको कार्य के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। अपने सपने को पूरा करने के लिए लाल मूंगा और फिरोजा पहनें।

मैं विदेश कब जाऊंगा?                                                                                                                 – राजीव, ऊना

आपकी कुंडली में विदेश यात्रा का योग तो बनता है, लेकिन इसके लिए आपको कुछ संघर्ष करना पड़ेगा। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए लिए फिरोजा और पन्ना पहनें।

मेरा विवाह कब होगा और क्या विदेश में मेरे स्थायी निवास के कोई संकेत बनते हैं?

-अजय सिंगला, कांगड़ा

आपके विवाह के संकेत 28 और 30 की उम्र में बनते हैं और विदेश में स्थायी निवास की संभावनाएं भी बनती हैं। परिणामों में शीघ्रता के लिए यलो सफ्फायर और नक्षत्र माणक पहनना आपके लिए ठीक रहेगा।

मुझे अच्छी नौकरी कब मिलेगी?

                                                         -अंजु, शिमला     

आपको नौकरी मिलने के संकेत 2018 और 2020 के मध्य बन रहे हैं।  बेहतर परिणामों के लिए आपको सफेद जिरकन और मोती पहनना लाभदायी रहेगा।

मेरी वर्तमान नौकरी में बदलाव कब होगा?

                                                          -रविंद्र, सोलन

समय अभी 16 सितंबर, 2021 तक आपके अनुकूल नहीं  है, इसके बावजूद 2019 और 2020 में बदलाव के कुछ संकेत भी बन रहे हैं।  परिणामों में शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App