टिप्पर से टकराया बाइक सवार, मौत

By: Jul 16th, 2018 12:05 am

अंब – अंब थाना के अंतर्गत पक्का परोह में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज कुमार (25) पुत्र ब्रहम दास निवासी ज्वाल चिंतपूर्णी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार चिंतपूर्णी से अपने भाई के पास चंडीगढ़ जा रहा था, लेकिन पक्का परोह के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार चिंतपूर्णी की ओर से जा रहा था। वहीं, टिप्पर अंब की ओर से जा रहा था, लेकिन पक्का परोह के पास पहुंचने पर बाइक टिप्पर के साथ टकरा गई। बाइक सवार हादसे में गंभीर घायल हुआ। स्थानीय लोगों ने घायल को स्वास्थ्य संस्थान पहुंचाना चाहा, लेकिन बीच रास्ते में ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा पुलिस ने टिप्पर को भी जब्त कर लिया है। उधर, इस बारे में डीएसपी अंब मनोज जम्बाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App