डबरेड़ा में शिव महिमा का गुणगान

By: Jul 21st, 2018 12:10 am

 हमीरपुर —उपमंडल भोरज के तहत गांव डबरेड़ा डाकघर डुगली (हमीरपुर) में शिव महापुराण कथा शुरू हो गई है। सावन मास में शुरू हुई शिव महापुराण कथा का अलग ही महत्त्व है। सावन महीना महादेव का महीना है।  डबरेड़ा के शर्मा परिवार की तरफ से इस कथा का आयोजन किया जा रहा है। रोजाना लोग शिव महिमा का श्रवण करने के लिए पहुंच रहे हैं। कथावाचक गोपाल स्वरूप शास्त्री अपने मुखारविंद से शिव भक्तों को निहाल कर रहे हैं। रोजाना महाकाल की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। बीते बुधवार 18 जुलाई से शुरू हुई शिव महापुराण कथा का समापन 26 जुलाई को होगा। बीते बुधवार को सुबह पांच से आठ बजे तक पंडित छज्जू ने कथा शुंभारंभ की प्रक्रिया पूर्ण करवाई। कथा दोपहर एक बजे से सायं चार बजे तक आयोजित की जा रही है। 26 जुलाई को सुबह दस बजे से दोपहर 12ः15 तक पूर्ण आहुति एवं भोगलगाया जाएगा। इसके बाद विशाला भंडारे का प्रसाद वितरित किया होगा। कथा के संचालक मस्त राम शर्मा, शारदा शर्मा ने बताया कि उन्हें प्रसन्नता है कि प्रभु की कृपा से शिव महापुराण कथा के आयोजन का अवसर मिला है। व्यासपीठ पर विराजमान होकर परम श्रद्धेय गोपाल स्वरूप शास्त्री अपनी रसमयी वाणी से शिव महापुराण कथा का रसपान करवाएंगे। प्रकाश चंद शर्मा, संतोष शर्मा, रवि कुमार शर्मा, स्वर्णलता शर्मा, यज्ञ दत्त शर्मा व पूनम शर्मा ने सभी से निवेदन किया है कि शिव महापुराण कथा का श्रवण करें। कथावाचक गोपाल स्वरूप शास्त्री ने बताया कि सावन महीने में शिव महापुराण कथा श्रवण का अलग ही महत्त्व है। इस मास को शिव का मास कहा जाता है। सच्चे मन से जो कोई भी महादेव की भक्ति करता है उसके कष्ठ दूर होते हैं। शिव महिमा प्राप्ति के लिए यह महीना सबसे उत्तम है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App