ददाहू में भूतपूर्व सैनिकों को सम्मान

By: Jul 27th, 2018 12:05 am

ददाहू, श्रीरेणुकाजी -रेणुकाजी के तहसील मुख्यालय ददाहू पंचायत सभागार में कारगिल विजय दिवस के मौके पर भूतपूर्व सैनिकों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया है।  रेणुकाजी भाजपा मंडल, महिला मंडल, पंचायत सदस्यों ने संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण कर सैनिकों को सम्मान देने की शपथ दौहराई। वहीं वन रेंक वन पेंशन के मोदी सरकार के मुद्दे का भी स्वागत किया गया है।  आयोजित कार्यक्रम में मंडल महामंत्री राजेंद्र ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण गर्ग, पंचायत समिति सदस्य अमर सिंह, महिला मंडल प्रधान रेणु ठाकुर, पंचायत सदस्य अनुबाला, भाजयुमो अध्यक्ष हरीश गर्ग इत्यादि ने बताया कि कारगिल विजय दिवस देश के इतिहास में एक ओर गौरव गाथा है, जिसे देश के बहादुर जांबाज सैनिकों ने अपने बलिदान से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उनके सम्मान में रेणुकाजी क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि मोदी सरकार ने सैनिकों के वन रेंक वन पेंशन मुद्दे को सम्मान देकर सैनिकों का सम्मान बढ़ाया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App