दादी मां के नुस्‍खे

By: Jul 14th, 2018 12:05 am

*           नींबू के नियमित उपयोग से दांतों की सफेदी बरकरार रहती है।

*           हर दिन सुबह गुनगुने गर्म पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से शरीर का वजन नियंत्रित रहता है।

*           गर्म पानी में नींबू डालकर धीरे-धीरे पीने से हिचकी कम करने में मदद मिलती है।

*           हल्दी को कच्चे दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा लें, 15 मिनट के बाद चेहरा ठंडे पानी से  धो लें।

*           हल्दी चंदन के पेस्ट से दाग-धब्बे कम होते हैं और पिंपल भी खत्म हो जाते हैं।

*           दूध के साथ हल्दी मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।

*           कपूर को नारियल तेल में मिला कर खुजली वाली जगह पर लगाएं, जल्द ही आपको राहत महसूस होगी।

*           एलोवेरा की पत्तियों को पीस कर उनका रस निकाल लें, इस रस को एलर्जी वाली जगह पर लगाएं।

*           नाक में सूजन होने पर पुदीने की चाय का सेवन करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App