दान का हो उचित प्रयोग

By: Jul 14th, 2018 12:05 am

राजेश कुमार चौहान

भारत में विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं, इसलिए हमारे देश में हर धर्म के धार्मिक स्थान भी काफी हैं। इन धार्मिक स्थानों में विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं। दान-पुण्य करना अच्छी बात है। इसी का अनुसरण करते हुए कुछ लोग धार्मिक स्थानों पर दिल खोलकर दान देते हैं। भारत में जहां एक तरफ कुछ धार्मिक स्थानों में भारी-भरकम धन राशि और सोने-चांदी के खजाने पडे़ हैं, वहीं दूसरी तरफ देश में कुछ गरीब लोग महंगे इलाज के चलते बीमारी में ही दम तोड़ रहे हैं। गरीब बच्चे अच्छी पढ़ाई से वंचित हैं और कुछ लोगों को दो टाइम की रोटी तक नसीब नहीं हो रही। अकसर मीडिया पर कई ऐसे धार्मिक स्थानों के बारे में बताया जाता है, जहां पर करोड़ों की धन राशि, कई किलोग्राम सोना-चांदी खजाने में भरा पड़ा है। पूजा के लिए तो दो फूल ही काफी होते हैं। अगर इस खजाने का प्रयोग स्कूल, अस्पताल या अन्य ऐसी जगहों में किया जाए, जिससे देशहित या जनहित का भला हो तो शायद परमात्मा ज्यादा खुश हों।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App