‘दिव्य हिमाचल’ ने दिखाई मंजिल

By: Jul 22nd, 2018 12:05 am

‘मिसेज हिमाचल-2018’ चंचल कांगो बोलीं, फिनाले से पहले ग्रूमिंग सेशन ने आसान बना दिया रास्ता

नाम- चंचल कुमारी

उम्र- 24 साल

निवासी- हमीरपुर

योग्यता- बीएससी बीएड

शौक- योग बाइक चलाना 

शिमला  — ‘मिसेज हिमाचल-2018’ चंचल कांगो ने ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ का उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाकर यह ताज जीतने का मौका देने के लिए धन्यवाद किया। चंचल ने कहा कि उन्होंने यह ताज पाने के लिए कड़ी मेहनत की थी। इस ताज को पाने के लिए उन्हें मेहनत के साथ परिवार का भी पूरा सहयोग मिला। चंचल ने कहा कि ‘दिव्य हिमाचल’ से मिले सहयोग के चलते अब उनका लक्ष्य मॉडलिंग की दुनिया में नई ऊंचाइयां छूना है। चंचल का कहना है कि  ग्रूमिंग सेशन के दौरान उन्हें जो सिखाया गया, उससे उनके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आया। यही कारण है कि उनका ‘मिसेज हिमाचल-2018’ का ताज पाने का सपना साकार हो सका। ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा मंजिल दिखाने के बाद अब चंचल मॉडलिंग में नाम कमाने के साथ समाजसेवा करना चाहती हैं।

चार राउंड में कड़ी परीक्षा

‘मिसेज हिमाचल-2018’ के ग्रैंड फिनाले में ताज के लिए चार राउंड हुए। चार राउंड में 21 फाइनलिस्ट में से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी को विजेता को चुना गया। चार राउंड में साड़ी, वेस्टर्न डे्रस डांस, गाउन और सवाल-जवाब का दौर चला। फाइनलिस्ट ने निर्णायक मंडल का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

मुख्यमंत्री ने भी नाटी डाल जमाया रंग

कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर नाटी डालते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। उनका ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के सीएमडी भानु धमीजा व राज्य ब्यूरो प्रमुख मस्तराम डलैल ने भी साथ दिया

मुख्यमंत्री को भेंट की किताब

‘मिसेज हिमाचल-2018’ ग्रैंड फिनाले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के सीएमडी भानु धमीजा द्वारा लिखित किताब ‘व्हाई इंडिया नीड्स दि प्रेजिडेंशियल सिस्टम’ भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ उनकी पत्नी डा. साधना ठाकुर भी खासी उत्साहित दिखी।ं उन्होंने जहां उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत करते समय उत्साह दिखाया, वहीं ‘मिसेज हिमाचल-2018’ की विजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया।

हिमाचल जैसा बने देश का हर राज्य

बहुत भोले हैं पहाड़ी प्रदेश के लोग, बोलचाल में ही झलकता है अपनापन

शिमला — ‘दिव्य हिमाचल’ के लोकप्रिय इवेंट ‘मिसेज हिमाचल-2018’ के ग्रैंड फिनाले की सेलेब्रिटी जज ‘मिसेज इंडिया ग्लोब’ वीर कौर ढिल्लों ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि मीडिया ग्रुप द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए करवाई जा रही इस तरह की प्रतियोगिता सराहनीय है। मीडिया ग्रुप विवाहित महिलाओं को शादी के बाद भी मॉडलिंग से जुड़े सपने साकार करने का मौका देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रहा है। जब ‘दिव्य हिमाचल’ ने ‘मिसेज हिमाचल’ की शुरुआत की थी तब भी मैं गैं्रड फिनाले की गवाह बनी थी और अब दूसरी बार मुझे इसी पेजेंट के ग्रैंड फिनाले में आने का मौका मिला है। वीर कौर ढिल्लों ने कहा कि हिमाचल के लोग बहुत भोले हैं। वह हिमाचल आकर खुद को सेफ महसूस करती हैं। यहां के लोगों से बातचीत में ही अपनापन झलकता है। मैं हिमाचल जैसा माहौल देश के हर राज्य में चाहती हूं। उन्होंने ‘मिसेज हिमाचल-2018’ चंचल कांगो, फर्स्ट रनरअप डा. वंदना ठाकुर और सेकेंड रनरअप सपना शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं आत्मनिर्भर हैं। ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ जैसे प्लेटफार्म महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहे हैं।

चंचल कांगो का घर पहुंचने पर भव्य स्वागत

हमीरपुर— ‘मिसेज हिमाचल-2018’ हमीरपुर के झनियारी की चंचल कांगो शनिवार को घर पहुंचीं। जीत की खुशी जहां चंचल की आंखों में झलक रही थी, वहीं बहू की कामयाबी देख  सास-ससुर और गांव वाले भी फूले नहीं समाए। शनिवार को दोपहर बाद चंचल हमीरपुर स्थित अपने घर झनियारी पहुंचीं। चंचल के पहुंचने पर सबसे पहले रिबन काटकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उनके पति ने चंचल से केक कटवाया। चंचल को सोशल मीडिया पर भी बधाइयां मिल रही हैं।

स्पांसर्ज को सम्मान

शिमला— ‘मिसेज हिमाचल-2018’ ग्रैंड फिनाले के सफल आयोजन में योगदान देने वाले स्पांसर्ज को ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ ने गरिमामय अंदाज में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्पांसर्ज ने मीडिया गु्रप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ‘दिव्य हिमाचल’ विभिन्न इवेंट करवाकर प्रदेश की प्रतिभाओं को तराश कर मंजिल तक पहुंचा रहा है। मीडिया ग्रुप के मंच से निकलीं कई प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं। अच्छा लगता है, जब प्रदेश को आगे ले जाने वाले इस तरह के इवेंट में उन्हें भी शरीक होने का अवसर मिलता है। ‘मिसेज हिमाचल-2018’ ग्रैंड फिनाले इवेंट के लिए स्पांसर्ज तनिष्क शिमला से निशिकांत शर्मा व उनकी धर्मपत्नी अनिता शर्मा, चैस्टर हिल्स सोलन के डायरेक्टर सुदर्शन सिंगला, मेघ राज गर्ग, अबीरटेक चंडीगढ़ के एमडी अजय अरोड़ा, महाराजा अग्रसेन युनिवर्सिटी बद्दी के डायरेक्टर सुरेश गुप्ता, पीआरओ हितेश ठाकुर, डिस्पा लैदर सोलन के एमडी दुलची राम व सुनील सधिक, क्योरटेक फार्म्यूलेशन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी सुमित सिंगला, ओरेन इंटरनेशनल ब्यूटी स्कूल की डायरेक्टर माला शर्मा, मैनेजर नूपुर पटियाल को मीडिया ग्रुप द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा जीएमआर और बीएलसीसी संस्थान हमीरपुर ने भी इस आयोजन में भरपूर सहयोग दिया।

विभिन्न परिधानों में मंच पर फाइनलिस्ट


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App