दीपिका ने सुनाई रणबीर से ब्रेकअप की कहानी

By: Jul 26th, 2018 12:06 am

बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बालीवुड के क्यूट कपल्स में से गिने जाते हैं और उनकी शादी की खबरें भी काफी दिनों से आ रही हैं। रणवीर से पहले दीपिका रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं और जल्द ही उनके ब्रेकअप की खबरें भी आ गई थीं। दीपिका से अलग होने के बाद रणबीर के लिंकअप की खबरें आलिया भट्ट के साथ आईं। फिलहाल अब आलिया भट्ट से उनके लिंकअप की खबरें सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका काफी परेशान रहीं। एक इंटरव्यू में दीपिका ने अपना रिश्ता टूटने की सच्चाई बताई। हालांकि साफ जाहिर था कि वह रणबीर के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बताया कि वह उन्हें धोखा दे रहा था। लोग उन्हें बताते थे कि उन्हें धोखा मिल रहा है वह फिर भी उसके साथ रहीं। पर एकबार उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और सारी फीलिंग्स को किनारे रखकर अलग होने का फैसला लिया। दीपिका बताती है कि वह जानती थीं कि वह लॉयल नहीं हैं, लेकिन उसने रिश्ते की भीख मांगी तो उन्होंने उसे दूसरा मौका दिया। उन्हें फिर से धोखा मिला। वह बताती हैं कि धोखा देना उसकी आदत बन गई है। उन्होंने रिश्ते में होकर किसी को चीट नहीं किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App