धोनी के संन्यास की अटकलें

By: Jul 19th, 2018 12:08 am

लंदन — तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में मेजबान इंग्लैंड ने भारतीय टीम को आठ विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। सीरीज में भारत की हार के साथ-साथ सोशल मीडिया पर धोनी की रिटायरमेंट के कयास भी लगाए जाने लगे हैं। मैच में हार के बाद धोनी ने कुछ ऐसा किया, जिससे उनके चाहने वाले ऐसा सोचने पर मजबूर हो गए। दरअसल, मैच खत्म होने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी को अंपायर से बात करके उनसे क्रिकेट बॉल लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो के साथ लोग धोनी के संन्यास के कयास लगा रहे हैं, क्योंकि ऐसा ही कुछ वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले कर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था। उस वक्त आस्ट्रेलिया के साथ खेला गया टेस्ट ड्रा रहा था और उसमें धोनी मैच के बाद स्टंप को उखाड़कर अपने साथ ले गए थे। ऐसे में अब बॉल लेकर जाने पर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App