नग्गर में सजीं एशिया और साउथ अफ्रीका की पेंटिंग्स

By: Jul 28th, 2018 12:05 am

पतलीकूहल  – अंतरराष्ट्रीय रौरिक मैमोरियल ट्रस्ट नग्गर जिला कुल्लू की कला दीर्घा में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय असरोपा विशयक कला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें एशिया व साउथ अफ्रीका के 40 देशों के 68 कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। जिसका उद्घाटन रौरिक ट्रस्ट के भारतीय क्यूरेटर व सहायक रशियन क्यूरेटर दमित्री सुरगिन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कला प्रदर्शनी के संयोजक दक्षिणी कोरिया के डा. कलीमेंस है। जबकि चंडीगढ़ के कलाकार परिविंद्र लाल कार्यक्रमों को क्यूरेट कर रहे हैं। जम्मू के वरिष्ठ कलाकार जंग एस वर्मन प्रचार प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भारतीय क्यूरेटर रमेश चंद्रा ने मेहमान कलाकारों का स्वागत किया । शुक्रवार की असरोपा विशयक प्रदर्शनी में जम्मू के जंग एस वर्मन, चंडीगढ़ से परविंद्र लाल, कलकता से संकरी मिश्रा, दक्षिणी कोरिया से डा. कलीमेंस, स्पेन से अगूड़ा रूबियो, वियतनाम की कलाकार थू सुओंग वो आदि प्रदर्शनी उद्घाटन का हिस्सा बनी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App