नाराज वीरभद्र को मनाना मेरा काम

By: Jul 12th, 2018 12:07 am

रजनी पाटिल बोलीं; आपसी मतभेद होते हैं, पर सुलझ भी जाते हैं

कुल्लू— प्रदेश कांग्रेस संगठन में नेताओं में चल रही आपसी तनातनी पर पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि नेताओं में आपसी मतभेद होते रहते हैं, जिन्हें वह आपस में बैठकर सुलझा भी देते हैं। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पार्टी से नाराज भी चल रहे हैं तो उन्हें मना लिया जाएगा। वह स्वयं उनसे मिलने जाएंगी और उनकी सारी बातों को सुनने के बाद उनसे बात करेगी। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल आई ही इसलिए हैं कि संगठन मजबूत हो सके। पूर्व मुख्यमंत्री क्यों नाराज चल रहे हैं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है, वह उनसे बात करेंगी। वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और किसी बात से नाराज हैं तो वह उनका हक है। बाकी वह मिलकर उनकी शिकायतों को जरूर सुनेंगी। उनका लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2019 है। लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी कुल्लू से भारी मतों से आगे आएगी। यही नहीं हिमाचल की चारों सीटों पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ही विजयी होंगी। उन्होंने सगंठन के पदाधिकारियों को साफ कहा कि वह यहां किसी को टिकट देने नहीं आई हैं। टिकट देना हाइकमान के हाथ है, वह तो केवल फीडवैक ही देंगी। जिला कुल्लू से भी लोकसभा चुनाव के लिए जिस तरह से उम्मीदवार का नाम सामने आया है, उसे हाइकमान के पास रखेंगी।  इसी के साथ जल्द ही राहुल गांधी को भी हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App