निक संग बर्थडे मनाएंगी प्रियंका

By: Jul 14th, 2018 12:08 am

प्रियंका चोपड़ा पिछले वीक भारत लौटीं और पिछले दिनों उन्होंने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया और अब वह अमरीका लौट गई हैं। अब जबकि प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए एक वीक से भी कम वक्त रह गया है, खबर आ रही है कि वह अपना बर्थडे न्यू यॉर्क में अपने कथित ब्वायफ्रेंड निक जोनस के संग ही सेलिब्रेट करेंगी। चूंकि इन दिनों निक भी काम को लेकर अपने कमिटमेंट्स को खत्म करने में लगे हैं, ऐसे में वह देश से बाहर नहीं निकल सकते। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक अपने फ्रेंड्स के लिए एक शानदार पार्टी होस्ट करेंगे। याद दिला दें कि पिछले कुछ समय से हालीवुड फिल्मों और टोवी शोज में व्यस्त चल रहीं प्रियंका अब बालीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के साथ अपनी अगली फिल्म दि स्काई इज पिंक में लीड रोल में नजर आनेवाली हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर जायरा वसीम के पेरेंटस की भूमिका में नजर आने वाले हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App