पर्यावरण संरक्षण को आगे बढ़े कई हाथ

By: Jul 16th, 2018 12:05 am

जिला स्तरीय वन महोत्सव का मंत्री वीरेंद्र कंवर के किया शुभारंभ

ऊना – इस सप्ताह पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई हाथ आगे बढ़े। वन विभाग के अलावा अन्य सामाजिक संस्थाओं और लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया। वन विभाग ने एक ही दिन में दस हजार लोगों के माध्यम से 17 हजार पौधे रोपे। वन विभाग की यह मुहिम लगातार जारी है। पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ के नारे को आगे बढ़ाते हुए पौधारोपण कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को भी जागरूक किया, ताकि अन्य लोग भी पर्यावरण संरक्षण में  अपनी भूमिका निभा सकें। पूबोवाल में पद्मश्री बलवीर सिंह सीचेवाल,प्रेस क्लब ऊना के अलावा अन्य ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, बंगाणा की गोबिंदसागर झील एक ही दिन में तीन लोगों के  लिए काल का ग्रास बनी। वहीं, सड़क हादसों में भी करीब आधा दर्जन लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं, कई लोग घायल भी हुए हैं। इसके अलावा मूसलाधार बारिश ने भी खूब कहर बरपाया, जिससे कई दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिसके चलते लोगों को खूब समस्या झेलनी पड़ी। गगरेट अस्पताल को मिली एक्स-रे मशीन पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इस सप्ताह क्षेत्र का दौरा किया। लोगों की समस्याएं सुनने के साथ ही कई समस्याओं का भी समाधान किया। वहीं, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने भी ऊना दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं पर कड़े प्रहार किए। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर ने गगरेट अस्पताल में एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। चिंतपूर्णी विधायक बलवीर चौधरी ने क्षेत्र में समस्याएं सुनीं।

मां चिंतपूर्णी के दर भक्तों का सैलाब

प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। प्रदेश के अलावा अन्य बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार सुख-समृद्धि की कामना की। इस दिन श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए मां के दरबार पहुंचे। हालांकि इस सप्ताह श्रद्धालुओं की संख्या कम ही रही है, लेकिन रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

ऊना में हेल्पलाइन नंबर

पुलिस-100, अग्निशमन केंद्र-101, पुलिस कंट्रोल रूम-01975-226048, ऊना सदर थाना 01975-226028, सिटी चौकी ऊना 01975

226175, एंबुलेंस-108, 102

जिला मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के आपातकालीन नंबर

01975-225046, 01975-225049, 01975-225052

वोल्वो बसों की समयसारिणी

ऊना डिपो की दो बसें रोजाना दिल्ली के लिए जाते हैं। इसमें चिंतपूर्णी से दिल्ली चलने वाली वोल्वो बस रात्रि साढ़े नौ बजे तथा रिवाल्सर-दिल्ली को जाने वाली वोल्वो बस रात्रि साढ़े दस बजे ऊना बस स्टैंड से दिल्ली के लिए चलती हैं।

सप्ताह की सुर्खियां

देहलां में सड़क हादसे में एक की मौत

 बंगाणा में 25 लाख की लॉटरी के लालच में फोन करवाया हैंग

 ऊना पुलिस ने साढ़े आठ किलोग्राम चूरापोस्त पकड़ा

 3.10 ग्राम चिट्टा के साथ आरोपी पकड़ा

 लठियाणी घाट में डूबने से एक की मौत

 दियाड़ा में 22 हजार की नकदी व स्वर्ण आभूषण चोरी

 खनन माफिया पर कार्रवाई, तीन क्रशर किए सील

राममूर्ति शर्र्मा ने जिसे पढ़ाया उसने खूब नाम कमाया

बंगाणा उपमंडल के अंतर्गत गांव समलाडा के डा. राममूर्ति शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधला में कार्यरत हैं। फिजिक्स विषय स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं। इनके यहां से शिक्षा ग्रहण कर चुके करीब तीन दर्जन से अधिक स्टूडेंट्स उच्च पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। कोई डाक्टर तो कोई अन्य उच्च पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। अभी हाल ही में उनकी स्टूडेंट अनु ठाकुर एमबीबीएस के लिए चयनित हुई, जो कि आईजीएमसी से डिग्री हासिल कर रही हैं। डा. राममूर्ति शर्मा को बेहतर कार्य करने के लिए अवार्ड भी मिल चुका है। उनका कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए अन्य लोगों को भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App