पाक की गोलीबारी में जवान घायल

By: Jul 29th, 2018 12:01 am

जम्मू — जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास अखनूर के केरी क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान घायल हो गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह अखनूर के केरी क्षेत्र में सीमा पार से हो रही गोलीबारी में एक भारतीय जवान घायल हो गया है। जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App